Arbi ka Raita Recipe | अरबी का रायता रेसिपी | कभी खाया है अरबी का रायता? जरूर करें ट्राई

arbi ka raita
Spread the love

अरबी की सब्जी कुछ लोगों को बहुत पसंद होती है और कुछ लोग अरबी की सब्जी को खाना बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं तो आज मैं आपके लिए अरबी का रायता रेसिपी लेकर आई हूँ | जो लोग अरबी की सब्जी खाना पसंद नहीं करते हैं उनको भी यह अरबी का रायता बहुत पसदं आएगा | ये अरबी का रायता आप रोटी, पराठा, पूड़ी या फिर पुलाव, जीरा राइस के साथ सर्व कर सकते हैं |

अरबी का रायता बनाने की सामग्री

अरबी कद्दूकश की हुई – एक कप
तेल – 1 चम्मच
जीरा – 1/2 चम्मच
हरी मिर्च – 2 बारीक़ कटी हुई
अदरक – 1/2 इंच का टुकड़ा
हल्दी – 1/4 चम्मच
नमक – 1 चम्मच
काला नमक – 1/2 चम्मच
छाछ (Butter Milk) – 2 कप
भुना जीरा – 1/2 चम्मच
हरा धनिया – 2 से 3 चम्मच

अरबी का रायता बनाने की विधि

एक कड़ाही में एक चम्मच तेल गर्म कर लेंगे | तेल गर्म हो गया है अब इसमें जीरा डाल देंगे जीरा भून रहा है तो अब बारीक़ कटी हरी मिर्च और लम्बाई में कटा अदरक डाल देंगे ओर भून लेंगे |

अब तेल में हल्दी पाउडर देंगे ओर भून लेंगे | तड़का तैयार हो गया है अब तड़के में कद्दूकश की हुई अरबी डाल देंगे साथ ही स्वादनुसार नमक डालकर अच्छे मिक्स कर लेंगे | अब ढक्क्न ढककर अरबी को पांच से छह मिनट तक पका लेंगे | बहुत जल्दी से अरबी पक जाएगी क्योंकि अरबी को कद्दूकश किया हुआ है बस दो से तीन मिनट सब्जी को मिला देंगे |

पांच से छह मिनट तक अरबी को पका लिया था ओर अरबी की सब्जी अच्छे से पक गयी है तो अब इसमें छाछ डाल देंगे ओर अच्छे से मिला देंगे | गैस को बंद कर दें |

तो अरबी का रायता तैयार हो गया है तो इसका स्वाद बढ़ाने के लिए भुना हुआ जीरा पाउडर और हरा धनिया डालकर अच्छे से मिला देंगे | तो देखिये अरबी का रायता बन गया है इसे आप आप रोटी, पराठा, पूड़ी या फिर पुलाव, जीरा राइस के साथ खा सकते हैं |