White Dhokla

Learn how to make White Dhokla – Rava Dhokla Recipe – Instant Sooji Dhokla Recipe

सूजी का ढोकला रेसिपी – ढोकला एक लोकप्रिय गुजराती रेसिपी है जो खाने में बहुत ही हेल्दी और टेस्टी होता है। आमतौर पर ढोकला बेसन से बनाया जाता है लेकिन आज मे वैशाली आपके लिए Instant White Dhokla with Sooji या सूजी का ढोकला बनाने की ​रेसिपी लेकर आई हूँ | इसे आप ब्रेकफास्ट और शाम की चाय के समय भी खा सकते हैं |

आवश्यक सामग्री (Ingredients of White Dhokla)

सूजी ढोकला मिश्रण बनाने के लिये सामग्री

  1. सूजी – 1 कटोरी                                                         
  2. दही – 1 कटोरी
  3. नमक – स्वादानुसार
  4. हींग – 1 छोटी चम्मच
  5. हरी मिर्च का पेस्ट – 1 छोटी चम्मच
  6. अदरक का पेस्ट – 1 छोटी चम्मच
  7. लहुसन का पेस्ट – 1 छोटी चम्मच
  8. ईनो साल्ट – 1 पाउच

सूजी ढोकला तड़का लगाने के लिये सामग्री

  1. तेल – 1 टेबल स्पून
  2. राई – आधा छोटी चम्मच
  3. हरी मिर्च – 2 – 3 (2 टुकड़े करते हुये लम्बाई में काट लीजिये)
  4. कढ़ी पत्ता – 10-15 पत्ते

सूजी ढोकला बनाने की विधि – How to prepare white Dhokla
– सूजी को छान कर एक बड़े बाउल में निकाल लेंगे और फिर इसमें नमक, हींग, हरी मिर्च, अदरक और लहुसन का पेस्ट डाल कर अच्छे से मिक्स कर लेंगे |
– फिर इसमें थोड़ा-थोड़ा दही डालते हुए सूजी का न ज्यादा पतला न ज्यादा गाढ़ा पेस्ट बना लें, पेस्ट में गुठलियां नहीं पड़नी चाहिए इस बात का ध्यान रखें |
– आप चाहे तो दही के साथ ही पेस्ट बना सकते हैं मैंने दही के साथ थोड़ा सा पानी भी डाला है ढोकले का पेस्ट बनाने के लिए |
– इस मिश्रण को लगभग 25-30 मिनट के लिए ढककर रख देंगे ताकि सूजी अच्छी तरह फूल जाए |
– इसके बाद हम ढोकला पकाने वाले बर्तन को तैयार कर लेंगे इसमें में तेल या घी लगाकर चिकना कर लेंगे ताकि ढोकला पकने के बाद आसानी से निकल जाए
– साथ ही हम कूकर में 2-3 कप पानी डालकर तेज आंच पर गर्म होने के लिए भी रख देंगे |
– मिश्रण को लगभग 25-30 मिनट हो गए हैं अब इस सूजी के गाढ़े पेस्ट में ईनो फ्रूट साल्ट डालकर और 1 चम्मच पानी डाल कर इसे एक्टिव कर लेंगे और एक मिनट तक फेंटेंगे |
– अब बिना किसी देरी के इस सूजी के मिश्रण को तेल लगे बर्तन में डालकर कूकर में रख देंगे और ढक्कन बंद कर देंगे और सीटी नहीं लगानी है |
– फूल आंच पर 10-15 मिनट और मीडियम आंच पर 10-15 मिनट तक भाप में पकाने के बाद कूकर का प्रेशर खत्म होने के बाद ढक्कन खोलें |
– हम ढोकले में चाकू या टूथपिक गड़ाकर देख लेंगे | अगर चाकू या टूथपिक मे ढोकला चिपकता नहीं है तो ढोकला पक गया है और चिपकता है तो इसे 2-3 मिनट तक और पकाएं |
– इसके बाद कूकर से ढोकला निकालें लेंगे और कुछ देर लगभग ४-5 मिनट के लिए ऐसे ही ठंडा होने देंगे |
– फिर सूजी ढोकले को चाकू की सहायता छोटे टुकड़ों में काट लेंगे |

सूजी ढोकले को तड़का लगाने की विधि                                                         
– अब तड़का पैन में तेल डालकर गर्म करेंगे |
– जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें 1 चम्मच राइ दाना, २ हरी मिर्च के टुकड़े और कढ़ी पत्ता डाल देंगे |
– इस तड़के को तैयार सूजी ढोकले पर चम्मच से डाल देंगे |
हरा धनिया या कद्दूकस किये हुये नारियल को ऊपर से डाल कर सजाइये | गरमा गरम, ताजा ताजा सूजी का ढोकला परोसिये और खाइये |

Leave a Reply

Exit mobile version