How to make Paneer at Home | घर पर पनीर बनाने की विधि | How to prepare Homemade Paneer | पनीर बनाने का फार्मूला

आज देखिये मैं घर पर ही पनीर बना रही हूँ और यह पनीर बिलकुल बाजार जैसा बना है | घर पर पनीर बनाने का फायदा यह भी है कि आपको नकली पनीर या मिलावट या शुद्धता की चिंता करने की जरूरत नहीं क्योंकि इसे आपने अपने हाथों से घर पर ही बनाया है। मेरा यह पनीर बनाने के तरीके को जानने के बाद अब आपको किसी से नहीं पूछना पड़ेगा कि घर पर पनीर कैसे बनाये। तो चलिए देखते हैं की घर पर पनीर कैसे बनाएं |

पनीर बनाने के लिए लगने वाली सामग्री

दूध – एक लीटर
दही – चार से पांच चम्मच

पनीर बनाने की विधि | How To Make Paneer At Home | Paneer Kaise Banaye

पनीर बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में दूध डाल कर गैस पर उबलने के लिए रख देंगे |

दूध में बढ़िया उबाल आ गया है |

दूध में अब दही डाल देंगे ओर लगातार चलते रहेंगे | दही अगर जयादा खट्टा है तो दूध चार से पांच चमच्च दही डालने से ही फट जायेगा | अगर दही कम खट्टा है तो दही जाया डालना पड़ेगा |

तो यह देखिये दूध फट गया है |

एक सूती कपडे में फटा दूध निकाल लेंगे निचे मैंने एक जाली वाली टोकरी भी रखी है |

तो अब इस सूती कपडे को एक प्लेट के ऊपर रख देंगे ओर फ़टे दूध को कपड़े से अच्छे ढक देंगे और ऊपर मेरे पास एक मार्बल का चकला है तो वो मैं कपड़े के ऊपर रख दूंगी ताकि पनीर अच्छे से जम जाये और सारा पानी निकल जाये |

तो यह देखिये दो से तीन घंटे हो चुके है पनीर से सारा पानी निकल गया है और पनीर अच्छे से जम चूका है |

तो यह देखिये कितना बढ़िया पनीर बना है तो अब इसके छोटे छोटे टुकड़े कर लेंगे | पनीर के टुकड़े आप अपनी पसंद अनुसार छोटे बड़े रख सकते हैं |

मैं आपको पनीर को स्टोर करने का तरीका भी बता देती हूँ जिससे पनीर एक हफ्ते तक भी खराब नहीं होगा |

तो यह देखिये एक प्लास्टिक का कंटेनर लिया है इसमें पनीर के टुकड़े डाल दूंगी और साथ पानी भी डाल दूंगी | पानी को एक दो दिन में बदलते रहें जिससे पनीर बहुत नरम भी रहेगा और जल्दी से खराब भी नहीं होगा |

 

Exit mobile version