How To Make Amaranth Flour Halwa | Rajgira Halwa | राजगीरा आटे का हलवा | Farali Rajgira Atta Sheera | Navratri Vrat Special Recipe

Amaranth Flour Halwa
Spread the love

आज की मेरी रेसिपी है व्रत उपवास के लिए राजगीरा आटे का हलवा | व्रत उपवास में सिंघडा आटे का हलवा या फिर कुट्टू के आटे का हलवा तो बनाते ही है तो आज मैं बना रही हूँ राजगीरा आटे का हलवा | यह हलवा खाने में बहुत ही टेस्टी लगता है ओर हेल्दी भी होता है | राजगीरा आटे के फलाहारी पकोड़े भी बनाएं जाते हैं तो आप एक बार राजगीरा आटे का हलवा बनाकर देखें आपको इसका स्वाद पसंद आएगा |

राजगीरा आटे का हलवा बनाने की सामग्री – Amaranth Flour Halwa Recipe Ingredients

राजगीरा आटा – 1 कटोरी
घी – 2 Tbsp
चीनी –  1/2 कटोरी
पानी – 2 कटोरी
काजू बादाम – 8-10

राजगीरा आटे का हलवा बनाने की विधि – How To Make Amaranth Flour HalwaAmaranth Flour Halwa Recipe

गैस पर कड़ाही में देसी घी डालकर गर्म करने रख दिया है अब इसमें राजगीरा आटा डालकर चार से पांच मिनट भून लेंगे |How to Make Rajgira Ka Halwa

जब आटा अच्छे से भून जायेगा तो खुसबू भी आने लगती है ओर आटे का रंग भी बदल जायेगा (हल्का ब्राउन हो जाता है )How to make Rajgira Sheera

चार से पांच मिनट हो गए हैं राजगीरा आटा अच्छे से भून गया है अब इसमें पानी डाल देंगे तो पानी को गर्म कर डालें जिससे जल्दी से हलवा तैयार हो जायेगा |

Rajgira Ka Halwa Recipe

जैसे पानी डाला है उबाल आ गया है ओर लगातार चम्मच से मिक्स करेंगे | राजगीरा आटे ने सारा पानी सोख लिया है तो अब ढक्क्न ढांक देंगे ओर दो से तीन मिनट हलवे को पका लेंगे |Rajgira Ka Halwa

दो से तीन मिनट हो गए हैं अब हलवे को पकते हुए तो अब चीनी डाल देंगे ओर अच्छे से मिला देंगे ओर ढककर तीन से चार मिनट ओर पका लेंगे ताकि चीनी का स्वाद भी अच्छे से हलवे में मिक्स हो जाये |

Rajgira Halwa

आठ से दस मिनट हो गए हैं हलवे को बनते हुए तो हलवा तैयार हो गया है अब इसमें कटे हुए काजू बादाम डाल देंगे ओर अच्छे से मिला देंगे | गरमागरम राजगीरा आटे का हलवा तैयार है खाने के लिए |

Navratri Vrat Special Recipe